..मैं अखिलेश यादव बोल रहा हूं
सपा कार्यकर्ता राहुल की मोबाइल पर वीडियो काल की रिग बजी। उन्होंने कॉल रिसीव किया तो सामने सपा मुखिया अखिलेश यादव दिखे।
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 06:06 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 06:06 PM (IST)
संत कबीरनगर : शनिवार को दोपहर में लगभग दो बजकर छह मिनट पर खलीलाबाद के सब्जी मंडी निवासी सपा कार्यकर्ता राहुल की मोबाइल पर वीडियो काल की रिग बजी। उन्होंने कॉल रिसीव किया तो सामने सपा मुखिया अखिलेश यादव दिखे। उन्होंने कहा कि बादल जी कैसे हैं, तो एक मिनट तक वह कुछ जवाब ही नहीं दे पाए। खुद को संभालकर उन्होंने जवाब दिया और वार्ता की। पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें कोरोना की महामारी के दौर में कामगारों की सेवा करने को लेकर बधाई देते हुए जल्द ही मुलाकात का समय देने को कहा। वीडियो कॉल के दौरान अनिल यादव, शैलेन्द्र यादव मनोज यादव, अमित यादव, सिप्पू, मोनू यादव का भी सपा मुखिया ने हाल जाना।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें