Move to Jagran APP

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने बांटा पर्चा

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तहसील और ब्लाक मुख्यालयों पर पर्चा बांटकर विरोध प्रदर्शन की शुरूआत कर दी। इन्होंने महंगाई पर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए। इन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का आंदोलन छह नवंबर से शुरू हो गया है यह 15 नवंबर तक चलेगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 10:57 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 06:26 AM (IST)
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने बांटा पर्चा
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने बांटा पर्चा

संतकबीर नगर: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तहसील और ब्लाक मुख्यालयों पर पर्चा बांटकर विरोध प्रदर्शन की शुरूआत कर दी। इन्होंने महंगाई पर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए। इन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का आंदोलन छह नवंबर से शुरू हो गया है, यह 15 नवंबर तक चलेगा।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में गरीब हो या अमीर हर तबका परेशान है। सरकार की गलत नीतियों के चलते व्यापारी, किसान, नौजवान सबका विकास रुक गया है। अपराध, महिला उत्पीड़न, महंगाई, किसानों व बेरोजगारों की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बढ़ती महंगाई को लेकर आज तहसील, ब्लाक व जिला मुख्यालय पर कचहरी व सार्वजनिक स्थानों पर सरकार के खिलाफ पर्चे बांटे गए। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन जिया अंसारी, रफीक अहमद, गोपाल जी मिश्र, जयप्रकाश पांडेय, अहमद जमाल, राणा सिंह, अशोक सिंह, महेंद्र कन्नौजिया, राममूरत आर्य, विकास गुप्त, आकाश जायसवाल, नजीर खां, कयूम शाह, डा. अयाजुल हक, सुरेंद्र पाल, गंगाशरण तिवारी, राजू गौड़, मुनेश्वर भारती, विजय कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।

---------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.