Move to Jagran APP

विश्व के सबसे बड़े शब्दकोष वाली भाषा है हिदी : एडीएम

हिदी विश्व के सभी भाषाओं में सबसे बड़ी शब्दकोष वाली भाषा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 10:57 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 05:04 AM (IST)
विश्व के सबसे बड़े शब्दकोष वाली भाषा है हिदी : एडीएम
विश्व के सबसे बड़े शब्दकोष वाली भाषा है हिदी : एडीएम

संत कबीरनगर : हिदी विश्व के सभी भाषाओं में सबसे बड़ी शब्दकोष वाली भाषा है। यह हृदय के आंतरिक भाग से निकलने वाली अभिव्यक्ति का सटीक माध्यम है। सरलता के मामले में भी इसका कोई जोड़ नहीं है।

loksabha election banner

जिले के अपर जिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि मैने लॉ और लोक प्रशासन की परीक्षा भी हिदी माध्यम से ही दी। ज्यादा से ज्यादा कार्य हिदी में ही करते हैं। हिदी की विशेषता है कि बिना दोहराव के ही विशिष्टता से अपनी बातों को कहा जा सकता है। देश में सर्वाधिक लोग इस भाषा का उपयोग करते हैं। दुनिया के अनेक देशों में लोग इसे अपनाने लगे हैं। अमेरिका, आस्ट्रेलिया, मॉरीशश, फिजी, फ्रेंच गुयाना, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड समेत अनेक देशों के विश्वविद्यालयों में इसे पढ़ाया जा रहा है। हमें गर्व है कि हम हिदी भाषी हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों को भी हिदी में किए जाने पर वह लगातार जोर देते हैं। हिदी भाषा संस्कारों और संस्कृति की संरक्षक है। अलंकार, शब्दों की सरसता, विभिन्नता आदि जो हिदी में है वह कहीं नहीं है। हिदी देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का भी एक सशक्त माध्यम है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.