कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
टेम्हा में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के शुभारंभ पर मंगलवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा विभिन्न चौराहों से होते हुए सरयू के पवित्र तट बिड़हर घाट पर पहुंची, जहां यज्ञाचार्य ने यजमान को मंत्रो'चार के बीच जल भरवाया। इसके बाद साथ गए भक्त कलश में जल भर कर वापस यज्ञ मंडप में वापस आ गए।
संतकबीर नगर : टेम्हा में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के शुभारंभ पर मंगलवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा विभिन्न चौराहों से होते हुए सरयू के पवित्र तट बिड़हर घाट पर पहुंची, जहां यज्ञाचार्य ने यजमान को मंत्रोच्चार के बीच जल भरवाया। इसके बाद साथ गए भक्त कलश में जल भर कर वापस यज्ञ मंडप में वापस आ गए।
कलश यात्रा धनघटा, गागरगाढ़, फत्तेपुर, नावन, उमरिया बाजार से हो कर सरयू के पवित्र तट बिड़हर घाट पर पहुंची जहां यज्ञाचार्य रामशंकर दूबे ने यजमान राम बेलास को जल भरवाया, इसके बाद साथ गई 108 कन्याओं ने जल भरा इसके बाद कलश यात्रा वापस यज्ञ मंडप को वापस आ गई। इस दौरान हाथी-घोड़ा, गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा भगवान के जयकारे के कारण पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया था। कलश यात्रा समाप्ति के बाद अयोध्या से पधारे कथावाचक अमरनाथ रामायणी महराज ने कहा यज्ञ कराना बहुत ही पुनीत कार्य है। हर सामर्थ्यवान व्यक्ति को यज्ञ जरूर करवाना चाहिए। इस मौके पर राम गोपाल, रघुबर, मनोज यादव, संदीप, बिहारी लाल मौर्या, राम निवास मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।