Move to Jagran APP

प्रभातफेरी में गुरुवाणी व कीर्तन से भक्तिमय रहा माहौल

सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व के तहत रविवार को खलीलाबाद स्थित गुरुद्वारा से प्रभातफेरी निकली गई। प्रभातफेरी गुरुवाणी व कीर्तन की गूंज से वातावरण भक्तिमय रहा। गुरुद्वारा में निशान साहेब की सेवा हुई। बोल सो निहाल की गूंज से छोटे-बड़े सभी उत्साहित होते रहे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 10:53 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 10:53 PM (IST)
प्रभातफेरी में गुरुवाणी व कीर्तन से भक्तिमय रहा माहौल
प्रभातफेरी में गुरुवाणी व कीर्तन से भक्तिमय रहा माहौल

संतकबीर नगर : सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व के तहत रविवार को खलीलाबाद स्थित गुरुद्वारा से प्रभातफेरी निकली गई। प्रभातफेरी गुरुवाणी व कीर्तन की गूंज से वातावरण भक्तिमय रहा। गुरुद्वारा में निशान साहेब की सेवा हुई। बोल सो निहाल की गूंज से छोटे-बड़े सभी उत्साहित होते रहे।

loksabha election banner

शहीदों के सिरताज ¨हद की चादर नवम ज्योति की प्रभातफेरी में छोटे-बड़ों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया। हल्की ठंड के बाद भी सभी का उत्साह बना रहा। प्रभातफेरी कालेज रोड, गोला बाजार आदि स्थानों से वापस गुरुद्वारे पहुंची। यहां इसमें समाज के सजग प्रहरी रहे श्रीगुरु के मानवहित में किए सामाजिक, धार्मिक कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर संगत अध्यक्ष सरदार अजीत ¨सह, सरदार हरिभजन ¨सह, बलवंतकौर, सत¨वदर पाल ¨सह जज्जी, अमरजीत ¨सह,

रवींद पाल ¨सह, रा¨जद्र कौर टीसू आदि आदि मौजूद रहे।

--

तीन दिवसीय पर्व पर होंगे साहसिक कार्यक्रम

-श्रीगुरु तेगबहादुर महाराज का तीन दिवसीय शहीदी पर्व 19 दिसंबर से प्रारंभ होगा। प्रथम दिन सुबह सात बजे श्रीअखंड पाठ आरंभ होगा। 10 बजे से कीर्तन, शाम सात बजे से नौ बजे तक बच्चों के साहसिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके पश्चात लंगर छका जाएगा। 20 को ख्याति प्राप्त कथाकारों द्वारा कवि दरबार, कीर्तन, गुरु का लंगर, भजन-कीर्तन होगा। 21 दिसंबर को अखंड पाठ की समाप्ति 10 बजे होगी। उसके कथा व्याख्या, कवि दरबार फिर दोपहर लंगर कर प्रसाद वितरण होगा। तीन बजे से खलीलाबाद शुगर मिल मिल चौराहे से नगर कीर्तन आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें गत्का व रागी जत्था के कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होंगे। निशान साहेब के सेवा के बाद से तैयारियां तेज हो गई है। गुरुद्वारा अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त हस्तियां शामिल हो रहीं है। शहीदी पर्व की तैयारियां प्रभात फेरी प्रारंभ से ही तैयारियां चल रही हैं।

पर्व पर आसपास के जनपदों के साथ दूर-दराज की संगत शिरकत करती हैं। पर्व पर गुरु चरणों में श्रद्धा सुमन समर्पित कर तलवार बाजी व बच्चों के साहसिक कार्यक्रम होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.