गणेश चतुर्थी पर आज होगी सुख-समृद्धि की प्रार्थना
गणेश चतुर्थी पर सोमवार को विधि-विधान से पूजा होगी। महिलाएं निर्जल व्रत रखकर संतान के दीर्घायु होने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। पर्व के एक दिन पूर्व ही घरों में तैयारियां पूरी कर ली गई। बाजार में तिल लाई भुजा गुड़ गंजी की खरीदारी हुई।
संतकबीर नगर : गणेश चतुर्थी पर सोमवार को विधि-विधान से पूजा होगी। महिलाएं निर्जल व्रत रखकर संतान के दीर्घायु होने, परिवार के सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। पर्व के एक दिन पूर्व ही घरों में तैयारियां पूरी कर ली गई। बाजार में तिल, लाई, भुजा, गुड़, गंजी की खरीदारी हुई। घरों में गुड़ व तिल के मिश्रण का प्रसाद तैयार हुआ। रात में चंद्र उदय के बाद अर्घ्य अíपत करके तिल के लड्डू, गंजी का भोग लगेगा। परंपरा के तहत चंद्रमा के उदय होने पर नजरों को नीची करके पूजन फलदायी है। पर्व पर मंदिरों में दर्शन करके दान-पुण्य का सिलसिला प्रारंभ हो गया है।