भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सफाई
स्व'छता पखवाड़ा के तहत मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई की। साफ-सफाई करके स्व'छता अपनाने पर जोर दिया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र महिला मोर्चा उर्मिला त्रिपाठी के नेतृत्व में मेहदावल चौक व समय माता मंदिर खलीलाबाद परिसर की सफाई की गई।
संतकबीर नगर : स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई की। साफ-सफाई करके स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र महिला मोर्चा उर्मिला त्रिपाठी के नेतृत्व में मेहदावल चौक व समय माता मंदिर खलीलाबाद परिसर की सफाई की गई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। विकास में स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण स्थान है और स्वास्थ्य सही रहे इसके लिए स्वच्छता जरूरी है।
जिला विस्तारक अभिषेक जायसवाल ने कहा कि स्वच्छता मिशन को गांव-गांव, घर घर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। अभियान में प्रमुख रूप से उषा पांडेय, किरन प्रजापति, सरिता दूबे, सोनु पांडेय, प्रेमा देवी, सुशीला पाठक, नंदनी पांडेय सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।