जंगली सुअर के हमले में पांच घायल
जंगली सुअर ने हमला कर दिया। सभी घायल हो गए तो आसपास के किसान शोर मचाते दौड़े।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 10:00 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 12:34 AM (IST)
संतकबीर नगर : थानाक्षेत्र के पंडितपुरवा गांव के 26 वर्षीय नंदलाल व जितेंद्र मंगलवार को दिन में 11 बजे एक साथ खेत में खड़े थे, उनके बगल के खेत में लीलावती धान की कटाई कर रही थीं। इसी दौरान जंगली सुअर ने हमला कर दिया। सभी घायल हो गए तो आसपास के किसान शोर मचाते दौड़े। यहां से निकलने के बाद जंगली सुअर ने जमोहरा गांव निवासी 20 वर्षीय बेनी को जख्मी कर दिया। कौवाठोर गांव की रेनू भी हमले में बुरी तरह घायल हा गई। घायलों के स्वजन ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पर भर्ती करवाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें