Move to Jagran APP

सरकार बनने पर वापस होंगे सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे : सिद्धार्थ

प्रदेश में सपा की सरकार बननी तय हो चुकी है सरकार बनने पर सभी फर्जी मुकदमों को वापस लिया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 11:53 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 11:53 PM (IST)
सरकार बनने पर वापस होंगे सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे : सिद्धार्थ
सरकार बनने पर वापस होंगे सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे : सिद्धार्थ

संतकबीर नगर : भाजपा सरकार में सपा समेत सभी विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। प्रदेश में सपा की सरकार बननी तय हो चुकी है, सरकार बनने पर सभी फर्जी मुकदमों को वापस लिया जाएगा।

loksabha election banner

सपा के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने मंगलवार को खलीलाबाद स्थित सपा के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर दुर्भावनापूर्ण कार्य करने वाले अधिकारियों को भी चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बनना तय हो चुका है। सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज सभी फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को जोड़ने का निर्देश दिया। वरिष्ठ सपा नेता सुनील सिंह ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुका है और योगी सरकार सो रही है। सपा कार्यालय पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव व यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अजीम खान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, वरिष्ठ नेता नित्यानंद यादव, शेषनाथ उर्फ मटरू दादा, पवन छापड़िया, संतोष यादव, महेश गुप्ता, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, लोरिक यादव, कोमल यादव, रामदरश यादव, जयराम पांडेय, जावेद अहमद, आलोक यादव सोनू, केडी यादव, प्रदीप सिंह सिसोदिया, शैलेंद्र यादव, रमेश चंद्र यादव, शकुंतला यादव समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। अधिकारों के लिए आगे आएं युवा : इसहाक

संतकबीर नगर : तरकुलवां गांव स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें पिछड़़े (पसमांदा) मुसलमानों के संवैधानिक अधिकार, सत्ता में उचित हिस्सेदारी सहित विभिन्न बिदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। युवाओं से यह अपील की गई कि वे अधिकारों के लिए आगे आएं। इसके लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहें।

आल इंडिया पसमांदा महाज के प्रदेश उपाध्यक्ष इसहाक अंसारी ने कहा कि पिछड़े मुसलमानों को उनका हक नहीं मिल रहा है। कथित सेकुलर पार्टियां मुसलमानों के अंदर डर बनाकर वोट मांगती चली आ रही है। दूसरे मजहब के लोगों से बिरादरी के नाम पर वोट मांगती है। अब हम हक मिलने पर वोट देंगे। इसके लिए गांव-गांव जाकर नौजवानों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष खलीलाबाद परवेज मंसूरी,मो. असरफ मंसूरी, हकीकुल्लाह शाह, चंद्रशेखर सिंह पूर्व प्रमुख मेंहदावल, मोहम्मद सिद्दीकी, अमीरूल हसन, असदुल्लाह, हाजी मोहम्मद अशरफ, फैजुल्लाह,आलम, इंतजार हुसैन समेत बड़ी संख्या में पसमांदा महाज के लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.