भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया क्षेत्रीय मंत्री का स्वागत
संतकबीर नगर : भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप कन्नौजिया को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री बनाये जा
संतकबीर नगर : भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप कन्नौजिया को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री बनाये जाने के बाद मगहर में प्रथम आगमन पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने काजीपुर चौराहे पर फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप कन्नौजिया ने प्रदेश नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कबीर की धरती है जहां से सत्य, प्रेम, आपसी सौहार्द का संदेश पूरे विश्व में जाता है। उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से करते रहेंगे। संगठन को मजबूती प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर पूर्व सभासद अवधेश ¨सह, क्षेत्रीय संयोजक प्रदीप गुप्त, कुबेर गुप्त, दिलीप गौड़, मक्खन गुप्ता, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, राजन गुप्ता, संदीप कन्नौजिया, श्रवण गुप्ता, गोलू जायसवाल, राहुल पासवान, ¨रकू पासवान, रामू मौर्य, विजय गुप्ता सहित सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। प्रेमचंद्र को क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने पर जताई खुशी
संतकबीर नगर : निकाय चुनाव में संतकबीरनगर के प्रभारी रहे प्रेमचन्द्र मिश्र को क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर क्षेत्र बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। पूर्व जिलाध्यक्ष सेतवान राय ने कहा कि कुशीनगर के निष्ठावान कार्यकर्ता प्रेमचंद्र मिश्र कर्मठी व दायित्वों का पालन करने वाले हैं। प्रदीप कन्नौजिया को क्षेत्रीय मंत्री व दुर्गा राय को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, दुर्गा पांडेय, आनंद त्रिपाठी, गणेश पांडेय, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, अश्वनी चौरसिया, पीयूष ¨सह, भूपेंद्र त्रिपाठी, अत्रिमुनि राय शामिल हैं।