Move to Jagran APP

उप निदेशक ने मछली पालन वाले तालाब का किया निरीक्षण

संतकबीर नगर: उप निदेशक मत्स्य-बस्ती मंडल जीसी यादव ने शुक्रवार को सेमरियावां ब्लाक के ग्राम टेमा रह

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 11:22 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 11:22 PM (IST)
उप निदेशक ने मछली पालन वाले तालाब का किया निरीक्षण
उप निदेशक ने मछली पालन वाले तालाब का किया निरीक्षण

संतकबीर नगर: उप निदेशक मत्स्य-बस्ती मंडल जीसी यादव ने शुक्रवार को सेमरियावां ब्लाक के ग्राम टेमा रहमत में जांच के लिए पहुंचे। इन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य वीपी ¨सह व मत्स्य निरीक्षक विजय कुमार मिश्र की मौजूदगी में इस गांव के मनोज कुमार नामक लाभार्थी के मछली पालन वाले तालाब का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने इन्हें बताया कि नीली क्रांति योजना में इस लाभार्थी का चयन हुआ है। इस योजना के तहत लाभार्थी को मछली पालन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी दे दी गई है। बीच-बीच में इसका निरीक्षण किया जाएगा। उप निदेशक मछली पालन की दिशा में हो रहे कार्य से संतुष्ट दिखे।

loksabha election banner

इसके पूर्व उप निदेशक मत्स्य-बस्ती मंडल ने विकास भवन स्थित मत्स्य विभाग में स्टाफ के साथ इस दिन बैठक की। योजनावार तालाब आवंटन और लाभार्थियों को दी गई सब्सिडी सहित सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इन्होंने कहाकि केंद्र व प्रदेश की सरकार मछली पालन के जरिए किसानों व अन्य लोगों के आय में वृद्धि करना चाहती है। इसके लिए लोगों को जागरुक किया जाए ताकि वे खेती-किसानी के साथ-साथ मछली पालन कर अतिरिक्त कमाई कर सकें। आमदनी में बढ़ोत्तरी के लिए मछली पालन एक अच्छा व्यवसाय है। इसमें विभाग सकारात्मक पहल करें ताकि शासन की मंशा पूरी हो सकें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.