दिव्यांग बच्चों को दे रहे खेल से शिक्षा
खलीलाबाद के एहसास डे केयर सेंटर द्वारा दिव्यांग बच्चों के घर जाकर खेल के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 12:00 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 12:00 AM (IST)
संत कबीरनगर : स्पेशल ओलंपिक उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक भूपाल सिंह मेहता के मार्गदर्शन में खलीलाबाद के एहसास डे केयर सेंटर द्वारा दिव्यांग बच्चों के घर जाकर खेल के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। संस्था के निदेशक आनन्द कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों के बौद्धिक और शारीरिक विकास के लिए हर स्तर से प्रयास जारी है। कोरोना के समय में बच्चे घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में संस्थान ने घर पर ही उन्हें शिक्षित करने का कार्यक्रम आरंभ किया है। विशेषज्ञों की मदद मिल जाने से अभियान को गति मिल रही है। इस कार्य में विशेष शिक्षक कन्हैया लाल, आलोक कुमार मिश्र की अलग-अलग टीमें लगी हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें