Move to Jagran APP

मतदान कर लोकतंत्र को कीजिए मजबूत

भारत का लोकतंत्र दुनिया भर में मिसाल है। मतदान करना सभी का कर्तव्य है इसे जानकार परिवार के हर सदस्यों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना होगा। शुक्रवार को सांथा बीआरसी परिसर में स्थित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए बूथों तक जाने के लिए जगाने का कार्य किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 11:25 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 11:25 PM (IST)
मतदान कर लोकतंत्र को कीजिए मजबूत
मतदान कर लोकतंत्र को कीजिए मजबूत

संतकबीर नगर: भारत का लोकतंत्र दुनिया भर में मिसाल है। मतदान करना सभी का कर्तव्य है इसे जानकार परिवार के हर सदस्यों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना होगा।

loksabha election banner

शुक्रवार को सांथा बीआरसी परिसर में स्थित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए बूथों तक जाने के लिए जगाने का कार्य किया। एसडीएम मेंहदावल प्रेम प्रकाश अजोर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। गनवरिया चौराहे से रैली के वापस लौटने के बाद एसडीएम ने सभी को मतदान करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों का पालन करने में किसी को कोताही नहीं करनी चाहिए। इस मौके पर तहसीलदार प्रियंका चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी अनूप तिवारी, राजेश कुमार, सर्वेश समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.