अस्पताल में व्यवस्था देख बिफरे डीएम, हिदायत
जिलाधिकारी रवीश गुप्त गुरुवार की सुबह 11 बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे। उस समय अस्पताल से अधिकतर चिकित्सक गायब मिले। डीएम को अस्पताल में हर तरफ गंदगी दिखी।
संत कबीरनगर : जिलाधिकारी रवीश गुप्त गुरुवार की सुबह 11 बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे। उस समय अस्पताल से अधिकतर चिकित्सक गायब मिले। डीएम को अस्पताल में हर तरफ गंदगी दिखी। मरीजों के परिजनों ने भी अव्यवस्था की बात बताई। कुछ लोगों से अस्पताल में सक्रिय दलालों की जानकारी भी मिली। अस्पताल में अराजकता की स्थिति देख जिलाधिकारी बिफर पड़े और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को हिदायत देते हुए व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया। कोरोना वार्ड में सफाई के साथ ही सभी आवश्यक इंतजाम करने को कहा।
जिलाधिकारी ने इमरजेंसी कक्ष, ओपीडी के बाद वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत की। मरीजों ने आवश्यक संसाधन व दवा नहीं रहने की शिकायत की। मरीजों ने बताया कि न भोजन मिल रहा है और न ही पानी। बेड पर चादर भी नहीं बदले जाते। अस्पताल में चारों ओर गंदगी फैली है। मरीजों की समस्या सुनकर डीएम नाराज होकर सीएमएस को जांच करने का निर्देश दिए। डीएम की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इस मौके पर चिकित्सक मोहन झा, वाइपी सिंह, आरपी राय, आलोक सिन्हा, ओपी चतुर्वेदी मौजूद रहे।