ग्रापं अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष को सपा नेता ने दी धमकी
संतकबीर नगर उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष को एक सपा नेता ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी है। इससे नाराज कर्मचारियों ने सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर नाथनगर ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को प्रदर्शन किया।
संतकबीर नगर : उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष को एक सपा नेता ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी है। इससे नाराज कर्मचारियों ने सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर नाथनगर ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को प्रदर्शन किया।
नाथनगर ब्लाक के सभागार में सोमवार को सीडीओ अतुल मिश्र निगरानी समिति की बैठक ले रहे थे। इसी दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह पहुंचे। कहा कि एक सपा नेता ने गोरखपुर में मरे व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए फोन पर दबाव बनाने लगे। मना करने पर नेता ने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने सीडीओ को सपा नेता की धमकी से संबंधित आडियो क्लिप भी सुनाया। सीडीओ ने एसडीएम योगेश्वर सिंह को जांच करके उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जिलाध्यक्ष को धमकी मिलने की जानकारी मिलते ही शिव प्रकाश सिंह, प्रेमचंद्र यादव, एकता सिंह, संदीप शुक्ल, गणेश तिवारी, अम्बरीष पटेल सहित अन्य कर्मचारी नाथनगर ब्लाक मुख्यालय पर पहुंच गए। ब्लाक पर जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई न होने पर सरकारी कार्य का बहिष्कार करते हुए आंदोलन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि दोषी सपा नेता के खिलाफ जल्द मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया जाए। उन्हें इस मामले में अतिशीघ्र जेल भेजा जाए। ऐसा न किए जाने पर जनपद के सभी पंचायत सचिव सरकारी कार्य का बहिष्कार करते हुए वृहद आंदोलन किया जाएगा।
-------------
हाईलाइटर
नेता के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कर्मचारियों ने नाथनगर ब्लाक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
सीडीओ ने एसडीएम को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश