अपराध नियंत्रण में जनपद पुलिस को मिला तीसरा स्थान
संतकबीर नगर: अपराध नियंत्रण में जनपद की पुलिस को सूबे में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। नवागत एसपी आका
संतकबीर नगर: अपराध नियंत्रण में जनपद की पुलिस को सूबे में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। नवागत एसपी आकाश तोमर के सफल दिशा-निर्देशन में पुलिस को यह कामयाबी पहली बार मिली है। इस पर पुलिस महकमे के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इसी तरह के प्रदर्शन को कायम रखने पर बल दिया गया।
सूबे के डीजीपी ओपी ¨सह ने अपराध नियंत्रण की समीक्षा की है। अपराध नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन करने के कारण सूबे के 75 जिलों में संतकबीरनगर जनपद को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस महकमे को मिली वैसे ही पुलिस कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। नवागत एसपी के कुशल मार्ग-निर्देशन में यह स्थान प्राप्त करने की वाली पुलिस कर्मियों के हौसले और बढ़ गए हैं। इससे और बेहतर प्रदर्शन कर सूबे में नंबर वन बनने की ललक जगी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी पुलिस कर्मियों के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई है। इसी तरह आगे भी और बेहतर कार्य करके प्रथम स्थान अर्जित किया जाएगा।