Move to Jagran APP

व्यापारी समस्याओं पर डीएम से किया विमर्श

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन व जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी रवीश गुप्त से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे तुरंत संपर्क कर सकते हैं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन व जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी रवीश गुप्त से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे तुरंत संपर्क कर सकते हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 11:59 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 11:59 PM (IST)
व्यापारी समस्याओं पर डीएम से किया विमर्श
व्यापारी समस्याओं पर डीएम से किया विमर्श

संतकबीर नगर : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन व जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी रवीश गुप्त से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे तुरंत संपर्क कर सकते हैं।

loksabha election banner

जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारी समाज को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। वहीं अमित जैन व युवा अग्रहरि समाज के प्रदेश अध्यक्ष व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरि, अग्रहरि समाज महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता अग्रहरि ने कहा कि होली और लोकसभा चुनाव को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जानी चाहिए। इस मौके पर प्रदेश मंत्री पवन जयसवाल, जिला महामंत्री विनीत चड्ढा, जिला कोषाध्यक्ष हरी लाल गुप्त, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतविदर पाल सिंह जज्जी, जिला उपाध्यक्ष परवेज अहमद, युवा संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री सूर्य भान सिंह श्रीनेत आदि मौजूद रहे। वहीं इसके बाद सुनीता अग्रहरि के आवास पर जिला कार्यकारिणी की बैठक कर होली मिलन सहित अनेक बिदुओं पर विचार किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.