लेडुआ-महुआ तिराहे पर गंदगी से राह चलना मुश्किल
खलीलाबाद-मेंहदावल राजकीय मार्ग पर लेडुआ-महुआ तिराहा स्थित पावर हाउस के बगल में कूड़े का ढेर लगा हुआ है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 04:25 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 04:25 PM (IST)
संत कबीरनगर : खलीलाबाद-मेंहदावल राजकीय मार्ग पर लेडुआ-महुआ तिराहा स्थित पावर हाउस के बगल में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इससे उठ रही दुर्गंध से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। यहां पर हमेशा लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बाद भी गंदगी की समस्या दूर नहीं की जा रही है। क्षेत्र के रामकिशुन, गुलाम, बब्बू, रहीम, कुतुबुद्दीन, गोपी,आफताब ने कहा कि गांव का सारा कूड़ा रोज सड़क के किनारे फेंका जाता है। इस रास्ते से अधिकारियों का आवागमन होता है। इसके बाद भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गंदगी की वजह से लोग बीमार पड़ सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें