धनघटा और महुली थाने में आए 11 मामले
जनपद के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Dec 2019 11:05 PM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2019 06:06 AM (IST)
संतकबीर नगर: जनपद के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने फरियादियों के समस्याओं को सुना। चंद मामले ही तुरंत निस्तारित हुए। वहीं शेष अन्य मामलों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। धनघटा थाने पर एसडीएम प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में आए कुल पांच में से केवल दो मामलों का निस्तारण हुआ। वहीं महुली थाने में तहसीलदार वंदना पाण्डेय की मौजूदगी में आए कुल छह में से एक मामले का भी निस्तारण नहीं हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें