आपूर्ति विभाग के लिपिक ने लगाई डीएम से गुहार
लिपिक सत्येंद्र कुमार ने कुछ व्यक्तियों पर अपशब्द कहने का आरोप लगाया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 06:47 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 06:47 PM (IST)
संत कबीरनगर : धनघटा तहसील के आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय में तैनात लिपिक सत्येंद्र कुमार ने कुछ व्यक्तियों पर अपशब्द कहने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस आशय का पत्र जिलाधिकारी को भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
भेजे गए पत्र में आपूर्ति लिपिक ने यह उल्लेख किया है कि हैंसर ब्लाक के ग्राम पंचायत बेलौरा के कोटे की दुकान को निरस्त करने के लिए कुछ लोग एक पखवारे से दबाव बना रहे थे। अब यह लोग उन्हें और आपूर्ति निरीक्षक को मारने-पीटने की धमकी दे रहे हैं। मोबाइल पर धमकी की रिकार्डिंग भी उनके पास मौजूद है। इससे उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें