सद्भाव और प्रेम का प्रतीक है दीपावली
महुली थाने में रविवार को एसओ प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। एसओ ने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी सद्भाव और प्रेम का प्रतीक है। इसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। पर्व में खलल डालने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अफवाह पर लोग ध्यान मत दें।
संतकबीर नगर: महुली थाने में रविवार को एसओ प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। एसओ ने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी सद्भाव और प्रेम का प्रतीक है। इसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। पर्व में खलल डालने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अफवाह पर लोग ध्यान मत दें। कोई दिक्कत आए तो पुलिस को तुरंत सूचना दें। वाहन के आगे पटाखा छोड़ने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। छठ घाट की साफ सफाई,व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर एसआइ शर्मा सिंह यादव के अलावा प्रधान विश्वंभर लाल श्रीवास्तव, मदन लाल साहू, राम पति चौहान, मंगल चौहान, महेश यादव, अलीमुल कदर उर्फ ढिलढिल, शमशाद उर्फ गामा, फिरोज उर्फ चुन्नू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।