प्रखर राष्ट्रवादी व महान विचारक थे दीनदयाल
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संतकबीर नगर : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
खलीलाबाद नगर कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जीवन भर निर्धन, दुर्बल, गरीब और असहाय लोगों के उत्थान के लिए चितन करते रहे। उन्हीं के पद चिह्नों पर चलकर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई ने उनके सपनों को पूरा करने के लिए अंत्योदय कार्ड जैसी तमाम योजनाएं पूरे देश में लागू की। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्व समाज के विकास व समरसता की ज्योति जगा रहे हैं। जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने कहा कि पुण्यतिथि पर विचारों पर चलकर समाज के प्रत्येक निचले तबके के उत्थान में अपना पूरा योगदान देने का संकल्प लेना होगा। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सतविदर पाल सिंह व संचालन घनश्याम दास बिड़ला ने किया। इस मौके पर मुरलीधर जायसवाल, उर्मिला त्रिपाठी, सुनीता अग्रहरि, उषा पांडेय, माया सिंह,कमलेश जायसवाल, विष्णु मिश्रा, विनय मिश्रा, देवीप्रसाद पांडेय, दिनेश चिरानिया, दयाराम कनौजिया, विवेकानंद वर्मा, दीपक रूंगटा, हिमांशु राय, अरुण, अजय वर्मा, राममूरत, शरद भटनागर, वासुदेव, नागेश सैनी आदि मौजूद रहे।
प्रणेता के रूप में रहेंगे स्मरणीय
सेमरियावां: क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सेमरियावां में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाया। मंडल अध्यक्ष रामसागर चौधरी ने कहा कि पंडितजी के कार्य सभी के लिए प्रेरणासोत्र हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष राम पुरुषोत्तम गुप्ता, रामशेखर चौधरी, रामदयाल, चंद्रशेखर, रामफेर आदि मौजूद रहे।