पक्का पुल के लिए अनशन करने वाले सत्याग्रही की मौत
संतकबीर नगर: कठिनइयां नदी के असनहराघाट पर पक्का पुल के लिए अनशन करने वाले 65 वर्षीय सत्याग्रही देवीश
संतकबीर नगर: कठिनइयां नदी के असनहराघाट पर पक्का पुल के लिए अनशन करने वाले 65 वर्षीय सत्याग्रही देवीशरण की जिला अस्पताल-बस्ती में शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। रेलवे से तीन साल पहले सेवानिवृत्त हुए इस सत्याग्रही की मौत की सूचना मिलने पर असनहराघाट पर धरने पर बैठे अन्य सत्याग्रहियों में उबाल आ गया। कोतवाली प्रभारी-खलीलाबाद सुधीर कुमार ¨सह के समझाने-बुझाने पर दाह संस्कार के लिए लोग तैयार हुए।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(सुभासपा)के कार्यकर्ता कठिनइया नदी के असनहराघाट पर पक्का पुल की मांग को लेकर एक अगस्त से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, सांसद शरद त्रिपाठी धरनास्थल पर पहुंचकर पक्का पुल बनवाने का आश्वासन दे चुके हैं। इसके बाद भी गांववासियों के सहयोग से जल सत्याग्रह संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन लगातार जारी रखा हुआ है। असनहरा गांव के 65 वर्षीय देवीशरण 24 अगस्त 2018 को शौच के लिए जाते समय असनहरा पर आवागमन के लिए बने बांस-बल्ली के पुल से गिरकर चोटहिल हो गए थे। जिला अस्पताल-बस्ती में तब से उपचार चल रहा था।
प्रभारी जिलाधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व रणविजय ¨सह ने कहाकि इस व्यक्ति को करीब एक माह पहले किसी कुत्ते ने काटा था, इलाज चल रहा था, उपचार के दौरान इनकी मौत हो गई। इसके अलावा और कोई बात नहीं है।
----------------