न्यायालय के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
धनघटा थाना क्षेत्र के जखौती निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। धनघटा पुलिस ने पर पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीडन का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।
संतकबीर नगर: धनघटा थाना क्षेत्र के जखौती निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। धनघटा पुलिस ने पर पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीडन का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।
थाने पर दी गई तहरीर में थानाक्षेत्र के जखौती निवासी ¨पकी राय पुत्री हरिवंश राय ने कहा है कि उसका विवाह गोरखपुर के गगहा थानाक्षेत्र में राम स्वरूप राय के बेटे सुधीर राय से हुआ था। कुछ दिन ठीक ठाक बीता। फिर पति, सास ससुर दहेज के लिए परेशान करने लगे। मारपीट कर घर निकाल दिया। मजबूर हो कर उसने न्यायालय का सहारा लिया। थानाध्यक्ष संतोष तिवारी का कहना है कि न्यायालय के निर्देश पर पति,सास ससुर पर दहेज उत्पीडन का मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।