हर घर दूध पहुंचाने वाले कोरोना योद्धा हुए सम्मानित
घरों में दूध की आपूर्ति करने वाले लोगों को शनिवार को खलीलाबाद के पुरानी सब्जी मंडी में अंगवस्त्र सैनिटाइजर ग्लब्स व मास्क दिया गया।
संत कबीरनगर : लॉकडाउन के दौरान कोरोना से बचाव के लिए घरों में रह रहे लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले लोगों को सम्मानित किया जा रहा है। इस क्रम में घरों में दूध की आपूर्ति करने वाले लोगों को शनिवार को खलीलाबाद के पुरानी सब्जी मंडी में अंगवस्त्र, सैनिटाइजर, ग्लब्स व मास्क दिया गया।
खलीलाबाद के पुरानी सब्जी मंडी में आयोजित दूधिया ग्वाला सम्मान समाराहे को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि कोरोना के महामारी में लॉकडाउन के दौरान अपने जान की बाजी लगाकर इन लोगों ने सेवा कार्य किया। आम लोगों को दूध के लिए परेशान नहीं होना पड़ा। इस प्रकार के लोगों को सम्मानित करना भी गर्व का विषय है। उन्होंने सभी को शारीरिक दूरी बनाकर चलने के साथ ही मास्क का प्रयोग करने को कहा। इस दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आलोक यादव सोनू, राहुल यादव, इरफान खान, अंबिका राय, गुलाम हुसैन, धर्मेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, सूर्यभान यादव, अनिल यादव , सूरज सोनी, अरुण यादव, उपेंद्र यादव मनीष यादव मौजूद रहे।