प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध
शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करके राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज खान के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में कानून ब्यवस्था लचर साबित हो रही है।
संतकबीर नगर : शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के
खिलाफ प्रदर्शन करके राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज खान के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में कानून ब्यवस्था लचर साबित हो रही है।आए दिनों जेल मे ही हत्याएं हो रही है । इसके बावजूद भी भाजपाईयों के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है।
आम जनमानस मे खौफ है। ज्ञापन सौंपने के बाद पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक कर संगठन के मजबूती पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। मुख्यमंत्री अपने गृह जनपद में ही घूमते रहते हैं, इन्हे प्रदेश की कोई ¨चता नहीं रहती। पीड़ितों को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदेश के अधिकारी लूट खसोट में लगे हुए है। जेल में पहुंच कर व्यक्ति अपने को सुरक्षित महसूस करता है, लेकिन वहां पर भी सुरक्षित नही है।भाजपा के जिम्मेदारों के द्वारा केवल झूठ का सहारा लिया जा रहा है। पूर्व सांसद
सुरेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार व महंगाई चरम सीमा पर है लेकिन इसपर कोई ध्यान देने वाला नहीं है।
इस मौके पर आलोक यादव, जवाहर लाल दूबे, अजय ¨सह सैंथवार, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शांति देवी,
अंबिका राय, संजय श्रीवास्तव, संजय चौरसिया, आफताब आलम, सत्यनरायन पासवान आदि मौजूद रहे।