शिक्षक व शिक्षणेत्तरकर्मियों के हित में जारी रहेगा संघर्ष
संतकबीर नगर : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट की बैठक सोमवार को जीपीएस महाविद्यालय प
संतकबीर नगर : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट की बैठक सोमवार को जीपीएस महाविद्यालय पर हुई। बैठक में जिला महामंत्री ब्रह्मदेव ¨सह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष लालबिहारी यादव ने कहा कि अनेक समस्याओं का समाधान होने के बाद शिक्षक व शिक्षेणत्तर कर्मचारियों का मानदेय सरकार की उदासीनता से अवरुद्ध है। इसके लिए संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। संगठन को तोड़ना विरोधी कदम होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रभूषण मिश्र ने कहा कि जातियों में बांटने वाले संघर्ष को कमजोर करने में लगे है। प्रदेश प्रवक्ता देशबंधु शुक्ला ने जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की। इस मौके पर जिला प्रभारी हरिनारायण उपाध्याय, गणेश चौरसिया मौजूद रहे।
---
अलोकतांत्रिक कार्य: समयदेव
निर्वतमान जिलाध्यक्ष समयदेव पांडेय ने कहा कि कुछ लोगों ने औपचारिक बैठक करके जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की है। मैं संवैधानिक रूप से जिलाध्यक्ष चुना गया हूं।