आकर्षक रंगोली बनाकर मनाया गया बचपन दिवस
जनपद के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में शुक्रवार को आकर्षक रंगोली बनाकर बचपन दिवस मनाया गया। इस दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इसके अलावा वजन तौला गया पोषाहार का वितरण किया गया। हाथ धुलने साफ-सफाई सहित अन्य बिदुओं के बारे में जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी(डीपीओ)सुश्री विजय श्री ने कहा कि जनपद के 1765 में से 1572 आंगनबाड़ी केंद्रों में यह दिवस मनाया गया।
संतकबीर नगर: जनपद के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में शुक्रवार को आकर्षक रंगोली बनाकर बचपन दिवस मनाया गया। इस दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इसके अलावा वजन तौला गया, पोषाहार का वितरण किया गया। हाथ धुलने, साफ-सफाई सहित अन्य बिदुओं के बारे में जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी(डीपीओ)सुश्री विजय श्री ने कहा कि जनपद के 1,765 में से 1,572 आंगनबाड़ी केंद्रों में यह दिवस मनाया गया।
स्वस्थ्य भारत प्रेरक साक्षी शुक्ल शुक्रवार को खलीलाबाद ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्र मैलानी प्रथम व द्वितीय में बारी-बारी से पहुंची। यहां पर इन्होंने बचपन दिवस पर बच्चों को हाथ कैसे धोना चाहिए,,,? इसके बारे में जानकारी दी। इनकी मौजूदगी में बच्चों में पोषाहार का वितरण किया गया। यहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आकर्षक रंगोली बनाई थीं। स्वस्थ्य भारत प्रेरक को पूछने पर यह पता चला कि ये दोनों आंगनबाड़ी केंद्र पुराने जर्जर हो चुके प्राथमिक विद्यालय के भवन में चल रहे हैं। बच्चों व कार्यकर्ताओं के जान पर खतरा पाया। इन दो केंद्रों के संचालन के लिए नए आंगनबाड़ी केंद्र की आवश्यकता महसूस की।