राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगे बाल वैज्ञानिक बंटी
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज (एचआरआइसी) खलीलाबाद के विद्यार्थी ने सफलता अर्जित की। गोरखपुर में चार से छह दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में जिले को चार प्रोजेक्ट में स्थान मिला।
संतकबीर नगर : राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज (एचआरआइसी) खलीलाबाद के विद्यार्थी ने सफलता अर्जित की। गोरखपुर में चार से छह दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में जिले को चार प्रोजेक्ट में स्थान मिला। स्वच्छ हरित-स्वस्थ राष्ट्र हेतु विज्ञान तकनीकि नवाचार विषय पर विद्यालय के 12वीं के छात्र बंटी राय ने खोजी परियोजना वेस्ट डिस्पोजन मैनेजमेंट एंड सेग्रीगेशन सिस्टम के टाप 10 परियोजनाओं में अपना स्थान अर्जित किया। शहर के वायोवेस्ट को डिस्पोज करने तथा वायोडिग्रेडेवल व वायोनान डिग्रेडेबल वेस्ट को अलग करने की विधि सुझाकर सफलता अर्जित किया। भौतिक प्रवक्ता अभिषेक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पूरा किया था। अब दोनों बाल वैज्ञानिक 27 से 31 दिसंबर तक तिरुवनन्तपुर केरल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे।
सफलता पर प्रबंधक अमरनाथ रूंगटा व प्रधानाचार्य उदयभान सिंह ने खुशी जताते शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि इससे अन्य विद्यार्थी प्रेरित होंगे।