चना उखाड़ने से मना किया तो कर दिया घायल
धनघटा थाना क्षेत्र के कुरमौल निवासी एक व्यक्ति के खेत से कुछ लोग चना उखाड़ रहे थे। खेत के मालिक ने जब उन्हें मना किया तो उन लोगों ने उसे बुरी तरह से पीट दिया। जिसके चलते उसका सिर फट गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Mar 2020 11:31 PM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2020 11:31 PM (IST)
संतकबीर नगर: धनघटा थाना क्षेत्र के कुरमौल निवासी एक व्यक्ति के खेत से कुछ लोग चना उखाड़ रहे थे। खेत के मालिक ने जब उन्हें मना किया तो उन लोगों ने उसे बुरी तरह से पीट दिया। जिसके चलते उसका सिर फट गया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। धर्मराज ने तहरीर में लिखा है कि खेत में हो रहे नुकसान के लिए उन्होंने जब विरोध किया तो दबंग उन्हें गाली गुप्ता देने लगे। इतना ही नहीं बाद में कुछ लोग उनके दरवाजे पर चढ़कर लाठी-डंडा से पीटकर अधमरा कर दिया। थानाध्यक्ष अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें