खरीदें धार्मिक पुस्तकें,यथासंभव करें दान
ज्योतिषाचार्य सुजीत कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि धनतेरस यम के निमित्त दीपदान करने से जुड़ा है। यह दिन क्रय के साथ दान के लिए महत्वपूर्ण है। सूर्योदय के पश्चात एक घंटा बारह मिनट के अंदर दीपदान कर देना चाहिए। मेष राशि के जातक भूमि भाग्ययेश गुरु की वस्तुएं जैसे धार्मिक पुस्तक सोना पीतल के बर्तन खरीदें।
संतकबीर नगर: ज्योतिषाचार्य सुजीत कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि धनतेरस यम के निमित्त दीपदान करने से जुड़ा है। यह दिन क्रय के साथ दान के लिए महत्वपूर्ण है। सूर्योदय के पश्चात एक घंटा बारह मिनट के अंदर दीपदान कर देना चाहिए। मेष राशि के जातक भूमि, भाग्ययेश गुरु की वस्तुएं जैसे धार्मिक पुस्तक सोना, पीतल के बर्तन खरीदें। वृष राशि के लिए चांदी, हीरा, स्टील के बर्तन, बाल्टी वाहन खरीदना भाग्योदय देगा।
वहीं मिथुन राशि के जातक वाहन, चांदी, हीरा, वस्त्र, कर्क राशि धार्मिक पुस्तकें, भूमि, वाहन, स्वर्ण, सिंह राशि के जातक स्वर्ण, तांबा बर्तन, धार्मिक पुस्तक खरीदे तो वृहस्पति पूरे वर्ष भाग्य वृद्धि करेंगे। कन्या के लिए हीरा, चांदी, वस्त्र खरीदना श्रेयस्कर तथा तुला राशि के जातक सोना खरीदने से परहेज करें। इन्हें चांदी, हीरा, वस्त्र खरीदना लाभप्रद होगा। वृश्चिक राशि जमीन, वाहन, कलम, पुस्तक, धनु के लिए पुस्तक, स्वर्ण तांबे के बर्तन खरीदें। मकर राशि के जातक लोहे के सामान वस्त्र, स्टील के बर्तन लें, तांबा से परहेज करें। कुंभ राशि के लोग वाहन, तांबा न खरीदें, चांदी, हीरा व स्टील के सामान क्रय करें। मीन राशि के जातक के लिए सोने के आभूषण व तांबा के बर्तन खरीदना शुभ होगा। इस दिन धार्मिक पुस्तक अवश्य खरीदें, यथासंभव दान करें। सभी राशि के जातक देवी सरस्वती की स्तुति व बड़ों का आशीष लेकर पर्व मना सकते हैं।