Move to Jagran APP

Sant Kabir Nagar: डाल पर चढ़ावे में नकली जेवर देख भड़के लड़की पक्ष, पुलिस ने सुलझाया विवाद- बैरंग लौटी बारात

डाल पर नकली जेवर देख भड़के लड़क पक्ष के लोगों ने दूल्हा पक्ष को बंधक बनाकर अपना आक्रोश दर्ज किया। इस दौरान पुलिस और संभ्रांत नागरिकों के हस्तक्षेप से समझौता हुआ। लेकिन बारात बिना शादी किए लौट गई।

By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandPublished: Tue, 29 Nov 2022 10:56 AM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 10:56 AM (IST)
Sant Kabir Nagar: डाल पर चढ़ावे में नकली जेवर देख भड़के लड़की पक्ष, पुलिस ने सुलझाया विवाद- बैरंग लौटी बारात
डाल पर नकली गहने लाए तो बैरंग लौटी बारात। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

संतकबीर नगर, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में एक हैरान करने वाला मामले सामने आया है। यहां कोतवाली खलीलाबाद के मगहर कस्बे में विवाह समारोह में डाल पर चढ़ावे में नकली जेवर देखकर वधू पक्ष के लोग भड़क गए। इस पर हंगामा करते हुए लोगों ने वर पक्ष को बंधक बना लिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस और संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में सुलह-समझौता हुआ और बारात बिना शादी कराए ही वापस लौट गई।

loksabha election banner

यह है पूरा मामला

मगहर कस्बे में एक व्यक्ति की बेटी की शादी बिहार प्रांत में तय हुई थी। तय तिथि पर बारात मगहर कस्बे में पहुंची। इस दौरान धूमधाम से बारातियों का स्वागत किया गया। रिति-रिवाद्वार पूजा की रस्म पूरी हुई। इसके बाद जब कन्या निरीक्षण संस्कार चल रहा था तो वर पक्ष के लोगों ने कन्या के लिए जेवर चढ़ाए। वर पक्ष के द्वारा चढ़ाए गए सोने व चांदी के जेवरातों को देखकर वधू पक्ष के लोगों को शक हुआ।

जांच में नकली जेवर का हुआ खुलासा

लड़की पक्ष के लोगों ने सभी गहनों की जांच कराई तो पता चला कि सारे जेवरात नकली हैं। इसके बाद वधू पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। नाराज लोगों ने बिहार प्रांत के पटना जनपद के फतुहा थाना क्षेत्र के ग्राम फतुहा निवासी दुल्हा प्रदीप कुमार व उनके पिता भोलानाथ समेत अन्य लोगों को बंधक बना लिया। बाद में मामला बढ़ता देख डायल 112 को बुलाया गया।

पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा मामला

मामले की जानकारी मिलते ही मगहर के चौकी प्रभारी विजय कुमार दूबे भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप से मामले में सुलह हुआ और परिवार के लोग वर पक्ष को छोड़ने पर राजी हुए। उसके बाद लड़की के पिता ने बिना शादी सम्पन्न कराए ही बारात को वापस लौटा दिया। बिना शादी लौटी बारात को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.