बच्चों के विवाद में चले ईंट-पत्थर, आधा दर्जन घायल
धनघटा थाना क्षेत्र के संठी गांव में सोमवार की सुबह बच्चों के विवाद में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 10:09 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 10:09 PM (IST)
संत कबीरनगर : धनघटा थाना क्षेत्र के संठी गांव में सोमवार की सुबह बच्चों के विवाद में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने तहरीर देकर एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
गांव के रामाशीष और मोहन के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला संभालने की बजाय दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए। जमकर ईंट-पत्थर चले। लाठी-डंडे से भी वार हुआ। दोनों पक्षों से महिलाओं के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आईं। थानाध्यक्ष अखिलानंद उपाध्याय ने बताया घटना की तहरीर मिली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें