Move to Jagran APP

सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण : डा. धर्मेंद्र

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर रविवार को बैठक हुई। सदस्यता प्रमुखों के साथ हुई बैठक में छह जुलाई से सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर विमर्श किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Jun 2019 11:25 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2019 06:32 AM (IST)
सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण : डा. धर्मेंद्र
सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण : डा. धर्मेंद्र

संतकबीर नगर : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर रविवार को बैठक हुई। सदस्यता प्रमुखों के साथ हुई बैठक में छह जुलाई से सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर विमर्श किया गया।

prime article banner

क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान में सभी कार्यकर्ता व सदस्यता प्रमुख संपर्क करके पार्टी की नीतियों से अवगत कराकर सदस्य बनाएंगे। बूथ स्तर पर प्रभावी कार्य के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। क्षेत्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सदस्यता प्रमुख प्रदीप शुक्ल ने सदस्यता से संबंधित अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा करते कहा कि सभी मंडल स्तर पर सदस्यता शिविर लगाकर लोगों को भाजपा से जोड़ने का कार्य करे।

जिलाध्यक्ष सेतवान राय ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी सदस्यता वाली पार्टी का सदस्य बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जगह-जगह अभियान चलाकर संपर्क करे।

जिला सदस्यता प्रमुख फतेह बहादुर सिंह उर्फ जोखई सिंह ने कहा कि सभी सदस्यता प्रमुख मिशन की तरह व्यापक पैमाने पर सदस्यता अभियान से जुड़कर लोगों को भाजपा की सदस्यता कराने के लिए संपर्क करें। संचालन जिला महामंत्री जगदंबा श्रीवास्तव ने किया।

पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल की पत्नी के निधन पर शोक जताकर शांति की प्रार्थना की गई।

पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, लोकसभा संयोजक अनिरूद्ध निषाद, जिला महामंत्री राजेश सिंह, महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उर्मिला त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता अग्रहरि, जिला मंत्री किरन प्रजापति, संगीता वर्मा, गणेश पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्र, दुर्गा पांडेय, रणविजय सिंह, क्षेत्रीय संयोजक प्रदीप गुप्त, हरिकेश चौरसिया, वेदप्रकाश गौतम, राम बहादुर सिंह, उदयराज यादव, अनिल पांडेय, सनी कुमार आदि मौजूद रहे।

---

पूर्व सांसद ने जताया शोक

-पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी ने पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल के पत्नी के निधन पर शोक जताया।

--


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.