Move to Jagran APP

भाजपा सर्वजन का सम्मान के साथ ही कर रही विकास : नीतू

यहां वंश और क्षेत्रवाद की भावना का कोई स्थान नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 07:38 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 07:38 PM (IST)
भाजपा सर्वजन का सम्मान के साथ ही कर रही विकास : नीतू
भाजपा सर्वजन का सम्मान के साथ ही कर रही विकास : नीतू

संतकबीर नगर: भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश मंत्री नीतू सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार सर्वजन का सम्मान करने के साथ ही देश और प्रदेश का विकास कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां वंश और क्षेत्रवाद की भावना का कोई स्थान नहीं है।

loksabha election banner

नीतू सिंह सोमवार को राजेडीहा पुलिस चौकी के निकट सांथा मंडल के कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ता हो या वर्तमान अथवा पूर्व पदाधिकारी, सभी भाजपा की धरोहर हैं। कार्यकर्ताओं का उत्साह चुनाव में जीत का माध्यम बनता है। उन्होंने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के नीतियों की बखान करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, शिवाजी शुक्ल, पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र कन्नौजिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र पांडेय, अवधेश राय, बृजनंदन पाठक,विपिन वर्मा,कैलाशनाथ वर्मा, राजेश सिंह, अमरेंद्र सिंह, विशाल मणि त्रिपाठी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी, भाजपा के जिला मंत्री अरुण सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, शक्ति मणि त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, रत्नेश त्रिपाठी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। पांच सौ लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को कार्यकर्ताओं ने सेमरियावां ब्लाक के ग्राम भरवलिया मेहरअली में शिविर लगाकर पांच सौ लोगो ने सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा कि देश की अन्य पार्टियां जाति और धर्म की राजनीति करती हैं। भाजपा सबका साथ-सबका विकास करके देश को मजबूत बनाने में जुटी है। यही कारण है कि भाजपा दुनिया की सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी है। इस मौके पर पुरुषोत्तम गुप्ता, दुर्गेश जायसवाल, रिजवान, शकील अहमद, सद्दाम हुसैन, मोहम्मद हबीब, राजकुमार कनौजिया, शिव मूर्ति के अलावा कई लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.