भाजपा कर रही देश का सर्वांगीण विकास : डा. धर्मेंद्र
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सभी दलों ने सिर्फ विकास के वादे किए भाजपा ने करके दिखाया। गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए अनेक योजनाएं केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं।
संत कबीरनगर: भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सभी दलों ने सिर्फ विकास के वादे किए, भाजपा ने करके दिखाया। गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए अनेक योजनाएं केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए को खत्म करके विकास को गति देने का प्रयास किया गया है। कार्यकर्ताओं को पूरे उत्साह से सरकार की नीतियों पर लोगों से खुलकर चर्चा करना चाहिए।
डा. सिंह मंगलवार को पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। पार्टी के जिला कार्यालय पर उन्होंने डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ दीप जला कर बैठक की शुरूआत की। उन्होंने कहा कहा कि गरीबों को आवास देने के साथ ही हर घरों तक गैस और बिजली कनेक्शन पहुंचाया गया। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सर्वांगीण विकास के मार्ग को प्रशस्त करने का कार्य कर रही हैं। विपक्षी दलों के पास अब दुष्प्रचार के सिवा कोई मुद्दा नहीं रह गया है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार सतत प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर पार्टी कार्यकर्ता क्षेत्र में पहुंचे और योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, सेतवान राय, रामललित चौधरी, जगदंबालाल श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, अमरीश राय, नपा मगहर की चेसरमैन संगीता वर्मा, हेमंत चतुर्वेदी, आलोक सिंह, देवेंद्र मिश्र, अरविद पांडेय, रामलखन पांडेय, सुग्रीव साहनी, अमित श्रीवास्तव, राघवेंद्र त्रिपाठी, गुलाब निषाद, सतविदर पाल जज्जी समेत जिला कार्यसमिति के अधिकांश सदस्य मौजूद रहे। इससे पूर्व भाजपा नेता अमरमणि पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री डा. धर्मेन्द्र सिंह व क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रत्नेश पाण्डेय का स्वागत हुआ।