Move to Jagran APP

नागरिकता कानून को लेकर घर-घर पहुंच रहे भाजपाई

तहसील क्षेत्र के लोहरैया घोरांगा धनघटा सुकरौली में भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करने के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 11:19 PM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 11:19 PM (IST)
नागरिकता कानून को लेकर घर-घर पहुंच रहे भाजपाई
नागरिकता कानून को लेकर घर-घर पहुंच रहे भाजपाई

संतकबीर नगर : तहसील क्षेत्र के लोहरैया, घोरांगा, धनघटा, सुकरौली में भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करने के लिए प्रेरित किया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा ने नागरिकता संसोधन कानून के जरिए भारत मां की रक्षा करने का बीड़ा उठाया है। देश की सुरक्षा सबसे अनमोल है। जब अपने देश के लोग यहां रहेंगे तो कोई समस्या नहीं आने पाएगी, समस्या बाहरी और अराजक लोग पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि 8866288662 पर मिस्ड काल कर देश के अधिक से अधिक लोग इसका समर्थन करें। इस मौके पर अनिरूद्ध शुक्ला, संजय सिंह राठौर, नरेंद्र पांडेय, गणेश पांडेय, दिलीप राय, जगदंबा लाल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

मगहर में भी चला अभियान

मगहर : नगर पंचायत मगहर के विभन्न वार्डों में गुरुवार को भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक प्रदीप कुमार गुप्त के नेतृत्व में नागरिक संशोधन कानून के समर्थन के लिये घर-घर जाकर जनसंपर्क कर मिस्ड काल करके जन जागरण अभियान कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान खलीलाबाद देहात मंडल के अध्यक्ष राजीव राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिकेश चौरसिया,वरिष्ठ नेता दिलीप गौंण,पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप वर्मा,सभासद पति संतोष गुप्त,

कुबेर गुप्ता, प्रवीण गुप्त सहित कई भाजपाई मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.