साइकिल रैली निकाल जगाई समाजवादी नीतियों की अलख
संतकबीर नगर : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर 4 से 11 सितंबर तक चलाए जा रहे छात्र जागरूकता सप
संतकबीर नगर : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर 4 से 11 सितंबर तक चलाए जा रहे छात्र जागरूकता सप्ताह के तहत मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने खलीलाबाद कस्बे में साइकिल रैली निकाली। पार्टी के जिला कार्यालय से निकली साइकिल रैली पूरे कस्बे का भ्रमण करने के बाद हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष समेत अनेक नेताओं ने सपा के नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सपा कार्यालय से जिलाध्यक्ष गौहर अली खां के नेतृत्व में निकली साइकिल रैली सब्जीमंडी, गोला बाजार, मोती तिराहा होकर एचआर डिग्री कालेज के सामने पहुंची। यहां सभा को संबोधित करते हुए लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव राजेश शुक्ल ने कहा कि सपा ही सच्चे अर्थों में युवाओं किसानो और व्यापारियों की हितैषी पार्टी है। छात्र संघ चुनाव लोकतंत्र की पौधशाला होती है। उन्होंने युवाओं को पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा प्रदेश की अधिकांश सीटों पर जीत हासिल करेगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव ने सपा की नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रुपये का मूल्य गिर रहा है और पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव ने कहा कि युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। बढ़ती मंहगाई से किसान व आमजन परेशान हैं। मौके पर रमेश यादव, रामा यादव, रामदरश यादव, शकुंतला यादव, मालती यादव, जावेद खां समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।