विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेंहदावल-लोहरसन मार्ग से डमरुवर तक सीसी सड़क निर्माण की मंजूरी

By JagranEdited By:
Published: Wed, 01 Dec 2021 11:36 PM (GMT+05:30)

दो करोड़ 87 लाख रुपए से होगा सड़क का निर्माणधन अवमुक्त

मेंहदावल-लोहरसन मार्ग से डमरुवर तक सीसी सड़क निर्माण की मंजूरी
मेंहदावल-लोहरसन मार्ग से डमरुवर तक सीसी सड़क निर्माण की मंजूरी

संतकबीर नगर : मेंहदावल ब्लाक के डमरुवर गांव सहित उस सड़क से गुजरने वाले अन्य गांव के लोगों को अब आवागमन की सुगमता प्राप्त हो सकेगी। मेंहदावल-लोहरसन मार्ग से डमरुवर जाने वाले मार्ग के निर्माण को शासन ने मंजूरी प्रदान की है। यह सड़क सीसी बनाई जाएगी। दो करोड़ 87 लाख रुपए इस सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत किए गए हैं। प्रथम किश्त के रूप में 29 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है।

प्रदेश सरकार के विशेष सचिव ऋषिकेश दुबे ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर यह जानकारी दी है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत यह धनराशि स्वीकृत की गई है। स्थानीय लोगों ने मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल से सड़क निर्माण की मांग की थी। उन्होंने इसका प्रस्ताव शासन को भेजवाया था। इस सड़क का निर्माण होने से डमरुवर सहित आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों को आवागमन की सुगमता प्राप्त हो सकेगी। विधायक ने बताया कि सड़क निर्माण की स्वीकृति शासन ने प्रदान कर दी है। बहुत जल्द सड़क निर्माण की औपचारिकताओं का पालन कराते हुए सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। किसान सम्मान के लिए तहसील का चक्कर लगा रहे किसान

संतकबीर नगर : सांथा ब्लाक के 10 गांवों जमया, कठहा, मेंहदूपार, कसया, भूलकी, रैधरपार, बौरब्यास जैसे गांव शामिल हैं, यहां सैकड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित हैं। किसान तहसील और जिम्मेदार अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

सरकार किसान सम्मान योजना के तहत सभी किसानों के खाते में प्रतिवर्ष छह हजार रुपये देती है। परंतु सांथा ब्लाक के कुछ गांवों में योजना राजस्व विभाग व कृषि विभाग की लापरवाही के कारण पूरी तरह से सफल होता नहीं दिखाई दे रहा है। पात्र किसान तहसील तथा कृषि विभाग का चक्कर लगाते-लगाते थक गए। योजना के लाभ से वंचित किसान, गोविद, झीनक, कोईल, सन्त, बहाल, कोकिला, शाह मोहम्मद, उमेश, सीताराम, घरबारी, रविद्र नाथ, रामबहादुर आदि किसानों ने बताया कि जांच कराने पर पोर्टल पर अपात्र दिखा रहा है या तो अप्रूवल डिस्ट्रिक्ट एंड स्टेट लेवल दिखा रहा। कृषि विभाग में जाने पर वहां के अधिकारी बताते हैं कि तहसील से गलती हुई है। तहसील में जाने पर बताया जाता है कि कृषि विभाग की गलती है। इस संबंध में मेंहदावल के एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पात्र किसानों को सम्मान निधि क्यों नहीं मिल रहा इसकी जानकारी कराते हुए उनको किसान सम्मान का लाभ दिलाया जाएगा।