विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीरनगर में एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, अधिकारों की दी जानकारी

Published: Mon, 26 Oct 2026 09:16 PM (IST)

संतकबीरनगर में एंटी रोमियो टीम ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर बालिकाओं व महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

HighLights

  1. एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरूक।

  2. मिशन शक्ति फेज 6.0 के उद्देश्य बताए।

  3. आत्मरक्षा के उपाय और हेल्पलाइन नंबर दिए।

जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो टीम ने सोमवार को बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर बालिकाओं, महिलाओं को जागरूक किया। उन्हें मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान का उद्देश्य बताया। उनके अधिकारों की रक्षा और आत्मरक्षा के उपाय बताए।

महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल के बारे में जानकारी दी।

कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में नचनी, लहुरादेवा व भुजैनी, महुली थाना क्षेत्र में सुक्खीपुर गांव, मेंहदावल थाना क्षेत्र में नई बाजार व हरिहरपुर तिराहा, धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र में गौरीराय, सेवाइचपार व बरगदवामाफी में जागरूक किया। उनसे कहा कि वे निडर होकर अपनी बात रखें। अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं।

यह भी पढ़ें- यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, एंटी रोमियो स्क्वाड रहेगा सक्रिय; नशेबाज ड्राइवरों पर होगी सख्ती