Move to Jagran APP

कार्यकर्ता ही संगठन के आधार: जुबेर खान

जिला कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को राष्ट्रीय सचिव जुबेर खानप्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंहप्रदेश सचिव देवेंद्र निषाद पहुंचे। जिलाध्यक्ष प्रवीण पांडेय के नेतृत्व में किसान जनजागरण अभियान के बारे में नेताओं ने जानकारी ली।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 11:25 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 06:07 AM (IST)
कार्यकर्ता ही संगठन के आधार: जुबेर खान
कार्यकर्ता ही संगठन के आधार: जुबेर खान

संत कबीरनगर:जिला कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान,प्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंह,प्रदेश सचिव देवेंद्र निषाद पहुंचे। जिलाध्यक्ष प्रवीण पांडेय के नेतृत्व में किसान जनजागरण अभियान के बारे में नेताओं ने जानकारी ली।

loksabha election banner

जुबेर खान ने कहा कि 23 फरवरी को बस्ती में प्रियंका गांधी की सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी को संकल्प लेना होगा। भाजपा की जनता के बीच पोल खुल चुकी है।जिलाध्यक्ष ने बताया कि 60 फीसदी किसानों के फार्म जिले में भरवाए जा चुके हैं। बस्ती की रैली में संत कबीरनगर से हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन के आधार होते हैं। प्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि किसान जन जागरण अभियान को लेकर पूरे प्रदेश में लोग उत्साहित हैं। इस दौरान जिया अंसारी,अजय सिंह ,सुनील पांडेय्र महिला जिलाध्यक्ष शांती देवी, चंद्रमणि, गोपाल जी मिश्र,संजय पांडेय,सत्येंद्र पांडेय,रवि उदयपाल, राजीव गांधी, संजय चौरसिया,नजीर,महेंद्र कन्नौजिया, शेषनाथ मोरिया प्रशांत सिंह चंद्र प्रकाश पांडेय समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.