मुंडेरी व कुड़वा के 23 लोगों को किया गया आइसोलेट
धनघटा थानाक्षेत्र के कुड़वा निवासी 52 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद उनके पुत्र बेटाभाई भतीजे और प्रधान समेत 15 को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. एके सिन्हा ने पूरे गांव के लोगो के स्वास्थ्य की जांच करने का निर्देश दिया।
संत कबीरनगर: 12 मई को मुंबई से वापस आए बखिरा थानाक्षेत्र के मुंडेरी गांव के निवासी एक 43 वर्षीय व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिग में कोरोना के लक्षण दिखने पर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया गया था। यहीं उनकी मौत हो गई।
मृतक के गांव के आठ लोगों को आइसोलेशन वार्ड में जांच के लिए भर्ती करवाया गया। धनघटा थानाक्षेत्र के कुड़वा निवासी 52 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद उनके पुत्र बेटा,भाई भतीजे और प्रधान समेत 15 को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. एके सिन्हा ने पूरे गांव के लोगो के स्वास्थ्य की जांच करने का निर्देश दिया।