युवक ने किशोरी का अपहरण करने का किया प्रयास, गिरफ्तार
सम्भल : असमोली थाना क्षेत्र में गांव में जा रही किशोरी का युवक ने दिनदहाड़े अपहरण करने क
सम्भल : असमोली थाना क्षेत्र में गांव में जा रही किशोरी का युवक ने दिनदहाड़े अपहरण करने का प्रयास किया। किशोरी को जबरन युवक बाइक पर बैठाने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके की तरफ भागने लगे। लोगों को आता देख युवक किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी गुरुवार को दोपहर गांव में किसी काम से जा रही थी। तभी बाइक से गांव का ही एक युवक पहुंचा और किशोरी का अपहरण करने का प्रयास किया। किशोरी को जबरन युवक ने बाइक पर बैठा लिया। किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख युवक मौके से भाग गया। प्रभारी निरीक्षक राजवीर ¨सह ने बताया आरोपित कमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे शुक्रवार को सुबह गिरफ्तार कर लिया।