Move to Jagran APP

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झुलसी

कुढ़फतेहगढ़ : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला आग से झुलस गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Aug 2018 12:29 AM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 12:29 AM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झुलसी
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झुलसी

कुढ़फतेहगढ़ : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला आग से झुलस गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से महिला को सरकारी अस्पताल बिलारी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर मेरठ रेफर कर दिया। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम गुरगांव निवासी मुकेश यादव की पत्नी सुमन (38) शुक्रवार की सुबह 11 बजे आग से झुलस गई। परिजनों के अनुसार महिला रसोई घर में खाना बना रही थी। उसी समय गैस लीकेज होने के कारण आग फैल गई। आग की चपेट में आकर महिला बुरी तरह झुलस गई। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि मामला ग्रह कलह के चलते हुआ है। महिला का पति व अन्य परिजन महिला पर तरह-तरह के आरोप लगाते थे। जिससे तंग आकर महिला सुमन ने केरोसिन उड़ेल कर खुद को आग लगा ली। हल्का इंचार्ज बीपी. ¨सह से मामले की जानकारी की गई तो उन्होंने महिला की झुलसने की पुष्टि की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.