सीएए के विरोध के दौरान मृत युवकों के स्वजनों से मिले कांग्रेसी नेता
जागरण संवाददाता सम्भल दो दिवसीय जनसंवाद के लिए जनपद दौरे पर आये कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ क
जागरण संवाददाता, सम्भल: दो दिवसीय जनसंवाद के लिए जनपद दौरे पर आये कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने बुधवार को स्थानीय लोगों से बात की। इस दौरान पिछले साल सीएए एनआरसी बवाल में मारे गए युवकों के घर भी गए। युवकों के स्वजनों से बात की। भाजपा सरकार पर भी जमकर बरसे। बोले इस सरकार में अभिव्यक्ति की आजादी को छीना जा रहा है। वह दिल्ली गेट पर आंदोलन में मृत शहरोज के घर जाकर उसके पिता मुहम्मद यामीन से मिले।
चन्दौसी जनेटा में प्रसिद्ध म•ार पर चादरपोशी के बाद गुन्नौर के खाऊपुर व पनसुखा ग्राम में नुक्कड़ सभा भी की। सपा व बसपा को निशाने पर लेते हुए बोले कि यह संघ के एजेंडे पर काम करते हैं। यह सभी दल अल्पसंख्यक के मुद्दों पर चुप है। आ•ामगढ़ में एनआरसी का विरोध कर रही महिलाओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया तब भी अखिलेश यादव उनसे मिलने नहीं गए। बिजनौर और मु•ाफ्फरनगर तक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हर जगह पुलिस हिसा के शिकार लोगों से खुद मिलने गयीं। अल्पसंख्यकों के हर मुद्दे पर सि़र्फ कांग्रेस ही आज सड़क पर उतर रही है। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सभी वर्गों के समर्थन से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। मुसलमानों का हित कांग्रेस में ही सुरक्षित है। यहां राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अहमद खान, प्रदेश महासचिव मोहम्मद अहमद, इब्राहीम उ़र्फ छिद्दा खान, आरिफ तनवीर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष तौ़कीर अहमद, अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश सचिव आरिफ पाशा, हिलाल अहमद, बलबीर सिंह, आमिर ़कुरैशी, बब्बू चौधरी, असलम अंसारी मौजूद रहे।