Move to Jagran APP

आग उगल रहा सूरज, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

सम्भल/ चन्दौसी : सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया है। जिससे भीषण गर्मी के कारण लोग बिलबिला र

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 May 2018 12:47 AM (IST)Updated: Fri, 25 May 2018 12:47 AM (IST)
आग उगल रहा सूरज, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
आग उगल रहा सूरज, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

सम्भल/ चन्दौसी : सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया है। जिससे भीषण गर्मी के कारण लोग बिलबिला रहे हैं। गर्मी के कारण दोपहर को बाजारों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं पंखे व कूलर आदि से भी राहत नहीं मिली। लोगों का पसीना नहीं सूखा। दोपहर के समय अधिकतर लोग अपने घरों में कैद हो गए, जो शाम सूरज छिपने के बाद ही बाहर निकलें।

loksabha election banner

भीषण गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। त्वचा झुलसा देने वाली गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। सूरज की बढ़ती तपिश के बीच पारा लगातार चढ़ रहा है। गर्म हवाओं के थपेड़े से भी लोग परेशान हैं। गुरुवार को जहां तापमान से राहत मिली और यह अधिकतम 39 डिग्री तक रहा। एक दिन पहले बुधवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका था। गुरुवार को कुछ राहत जरूर मिली लेकिन दोपहर में तपिश से लोग झुलसते रहे। अमूमन सुबह के समय तापमान कुछ कम रहता है, लेकिन गुरुवार को दिन निकलते ही लोगों के पसीने छूटने शुरू हो गए। लोग दैनिक कार्य निपटाने के लिए घर से बाहर निकले तो चिलचिलाती धूप के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय गर्मी अपने पूरे चरम पर पहुंची लोग घरों में ही दुबकने पर मजबूर हो गए। दो पहिया वाहनों पर सवार लोगों को गर्म हवा के थपेड़े झेलने पड़ रहे थे। वहीं बसों में सवार लोग गर्मी के बीच सफर करते हुए अधिक परेशान नजर आए। काफी संख्या में लोग बसों में पसीने पोंछते नजर आए। भीषण गर्मी के कारण पंखे व कूलर भी फेल हो गए। लोगों का दिनभर पसीना नहीं सूख सका।

तेज धूप व गर्मी से सबसे अधिक परेशानी कामकाजी महिलाओं को हो रही है।

मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले दिनों में तेज धूप से राहत के आसार नहीं है। बढ़ रही गर्मी के बीच डॉक्टरों ने भी लोगों से एहतियात बरतने का निर्देश दिया है। ग्रामीण इलाकों में भी लोग मौसम की मार से परेशान हैं।

बबराला : गर्मी की तपिश के कारण लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय सड़कें सूनी पड़ी रहती हैं। कामकाजी लोगों के साथ ही घर मे काम करने वाली गृहणियां भी गर्मी से व्याकुल हैं। छोटे बच्चों का हाल तो और भी बुरा है। इस भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचौली काफी परेशान कर रही है।

इनसेट.......

बीते सात दिनों में तापमान का हाल

मई-2018

24 मई अधिकतम 39, न्यूनतम 27.2

23 मई अधिकतम 42, न्यूनतम 26.4

22 मई अधिकतम 40, न्यूनतम 28.3

21 मई अधिकतम 40, न्यूनतम 28

20 मई अधिकतम 41, न्यूनतम 28.1

19 मई अधिकतम 39.4, न्यूनतम 26.6

18 मई अधिकतम 38, न्यूनतम 26.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.