यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जिले में बुखार से 20 की हो चुकी मौत
सम्भल: तहसील क्षेत्र के गांव बारीपुर भमरौआ, पोटा, बराही, फिरोजपुर, मंगनपुर, चाचूनागल, मुक

सम्भल: तहसील क्षेत्र के गांव बारीपुर भमरौआ, पोटा, बराही, फिरोजपुर, मंगनपुर, चाचूनागल, मुकर्रबपुर में अब तक बुखार की चपेट में आकर 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी एक हजार से अधिक लोग चपेट में है। पिछले एक माह से क्षेत्र के गांव बारीपुर भमरौआ, पोटा, बराही, फिरोजपुर, मंगनपुर, चाचूनागल, मुकर्रबपुर समेत कई गांवों में वायरल बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। बच्चे से लेकर महिलाएं व बुजुर्ग बीमार पड़े है। जिसकी वजह से लोग दहशत में है। सीएमओ अमिता ¨सह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम रोजाना गांवों में पहुंचकर लोगों का उपचार कर रही है। कुछ गांवों में स्थिति सामान्य है जबकि कुछ लोगों को गांव के अलावा निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। लगातार हो रही मौतों के बाद लोगों में दहशत है। सीएमओ अमिता ¨सह ने बताया कि प्रदूषित पानी की वजह से लोग बीमार हो रहे है। फिलहाल हालत सामान्य है। स्वास्थ्य शिविर लगवाकर लोगों का उपचार कराया जा रहा है।
