देवभक्ति और देशभक्ति का पाठ पढ़ाएगी विहिप
विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों की बैठक असमोली स्थित त्यागी मार्केट में आयोजित हुई जिसमें देवभक्ति और देशभक्ति का संयुक्त पाठ पढ़ाने का संकल्प लिया गया।
सम्भल: विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों की बैठक असमोली स्थित त्यागी मार्केट में आयोजित हुई, जिसमें देवभक्ति और देशभक्ति का संयुक्त पाठ पढ़ाने का संकल्प लिया गया। बजरंगदल के विभाग संयोजक राजेश राणा ने कहा कि एकता और सामूहिकता में ही शक्ति है। उन्होंने मार्मिक प्रसंग सुनाते हुए कार्यकर्ताओं को एकता के सूत्र में बांधने तथा समाज कल्याण के लिए जीवन खपाने का संकल्प दिलाया। विभाग मंत्री सुशील कुमार अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में देव भक्ति का पाठ पढ़ना और पढ़ाना प्रासंगिक है। उन्होंने प्रत्येक सप्ताह एक दिन एक घंटा सत्संग संचालन पर जोर दिया। बिना सत्यसंग में आये विहिप के कार्यकर्ता नहीं बन सकते ऐसा सिद्धांत अपनाने व लागू करने का बात कही। नीरज गुप्ता ने बैठक में आये सदस्यों तो विहिप के माध्यम से समाज सेवा करने का संकल्प दिलाया। कुछ सदस्यों को विहिप व बजरंगदल के दायित्व सौंपे। बैठक में ललित कुमार, योगेन्द्र कुमार, अखिलेश, संजीव कुमार, वैभव गुप्ता, सचिन दाड़ीबाल आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता विहिप के जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने संचालन पुनीत त्यागी ने किया।