वाल्मीकि समाज की एकता से मिला बेटी को न्याय
अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ के पदाधिकारियों की बैठक नगर कार्यालय पर आयोजित की गई।
जागरण संवाददाता, सम्भल: अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ के पदाधिकारियों की बैठक नगर के मुहल्ला आलम सराय में सुरेश वाल्मीकि के आवास पर आयोजित हुई, जिसमें हरिसेवक वाल्मीकि ने 31 अक्टूबर को महाराज के प्रकाश दिवस के पावन पर्व पर अपने अपने घर पर 14 मोमबत्ती या दीपक लगाकर घर घर में भगवान वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण और मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए कहा। उन्होंने कहाकि इसी से हमारे वाल्मीकि धर्म का प्रचार प्रसार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज में काफी हद तक शिक्षित भी है और उन्नति का मार्ग भी खुला है। इतना ही नहीं धर्म के रास्ते पर भी समाज आगे बढ़ा है। समाज की एकता का जीता जागता उदाहरण हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए किया गया संघर्ष है, जिसमें वाल्मीकि समाज के लोगों ने न्याय के लिए काफी संघर्ष किया था। इस मामले की जांच सीबीआई की द्वारा की जा रही है। इस दौरान रोहित वाल्मीकि, तेजपाल वाल्मीकि, विक्की वाल्मीकि, सुधीर, विजयपाल, प्रदीप वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।