धूमधाम से निकाली गई गणेश शोभायात्रा
श्री गणपति बप्पा सेवा समिति हयातनगर के तत्वावधान में गणेश शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारम्भ डॉ. मंयक गुप्ता, दीपक सर्राफ ने दीप प्रज्जवलित कर किया साथ ही महापूजन सेवा समिति के द्वारा विधि विधान से किया गया। गुरुवार को गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर शहर के हयातनगर में शोभाया धूमधाम से निकाली गई। गणेश पूजन के बाद में हयातनगर के घर घर में गणेश प्रतिमा विराजमान हुई। शोभायात्रा में शंकर पार्वती, राधा कृष्ण नृत्य, गणेश भगवान की झांकिया निकाली गई।
सम्भल: श्री गणपति बप्पा सेवा समिति हयातनगर के तत्वावधान में गणेश शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारम्भ डॉ. मंयक गुप्ता, दीपक सर्राफ ने दीप प्रज्जवलित कर किया साथ ही महापूजन सेवा समिति के द्वारा विधि विधान से किया गया।
गुरुवार को गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर शहर के हयातनगर में शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। गणेश पूजन के बाद में हयातनगर के घर घर में गणेश प्रतिमा विराजमान हुई। शोभायात्रा में शंकर पार्वती, राधा कृष्ण नृत्य, गणेश भगवान की झांकियां निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकिया आकर्षण का केंद्र बनी रही। बाहर से आये कलाकारों ने भक्ति भजनों पर नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। गणपति के जयघोषों से पूरी नगरी गूंज उठी। गणेश भगवान का भोग 51 किलो के लड्डू का भोग लगाया। शोभायात्रा पुरानी पुलिस चौकी से जर्मन बाला मंदिर, सोफियों वाली मस्जिद, मेन बाजार होते हुए बाजार वाला शिवमंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में विकल गुप्ता, अंकुर बजाज, दिवाकर गुप्ता, वासु गुप्ता, पंचू आर्य, राजीव गुप्ता, रवि गुप्ता, अमन गुप्ता, ईशु, विक्की, हिमालय, विनय सर्राफ, हिमांशु, मोहित आदि मौजूद रहे।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर चामुंडा मंदिर समिति के तत्वावधान में चामुण्डा मंदिर से कलश यात्रा व शोभायात्रा संयुक्त रूप से निकाली गई। कलश यात्रा शहर के विभिन्न स्थानों पर होती हुई चामुण्डा मंदिर पर समपन्न हुई। शोभायात्रा के बाद चामुण्डा मंदिर के प्रागंण में गणेश मूर्ति की स्थापना की गई। महंत मुरली ¨सह ने बताया कि गणेश मुर्ति विसर्जन 23 सितम्बर को चामुण्डा मंदिर से शोभायात्रा निकालकर अनुप शहर गंगा घाट के लिए प्रस्थान करेंगे।